एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के डी.फार्मा छात्र का बिहार तकनीकी सेवा आयोग में फार्मासिस्ट पद पर चयन

*एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के डी.फार्मा छात्र का बिहार तकनीकी सेवा आयोग में फार्मासिस्ट पद पर चयन*
डी.फार्मा बैच 2018–20 के छात्र दीपक कुमार साह ने BTSC फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा में EBC श्रेणी में 18वीं रैंक प्राप्त कर संस्थान का नाम किया रोशन

चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, चुनार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि डी.फार्मा बैच 2018–20 के छात्र दीपक कुमार साह ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा आयोजित फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा में EBC श्रेणी में 18वीं रैंक प्राप्त करते हुए फार्मासिस्ट पद पर चयनित होकर संस्थान एवं एपेक्स परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री ने छात्र को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुभवी शिक्षकों तथा नियमित प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को सरकारी एवं निजी क्षेत्र में उत्कृष्ट करियर के लिए तैयार करने हेतु निरंतर कार्यरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दीपक कुमार साह की यह सफलता संस्थान के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी सिद्ध होगी।

एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने छात्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एपेक्स संस्थान सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास एवं उत्कृष्ट प्लेसमेंट के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि संस्थान के विद्यार्थी भविष्य में भी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं चयन प्रक्रियाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें