
‘ग्रेड B’ हासिल कर एपेक्स ने राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता शिक्षा का मनवाया लोहा
चुनार (मिर्जापुर)। एपेक्स ट्रस्ट संस्थान के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह के मार्गदर्शन में संचालित एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, समसपुर, चुनार ने गुणवत्ता शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। Quality Council of India (QCI) एवं Pharmacy Council of India (PCI) द्वारा जारी QCI–PCI रैंकिंग एवं रेटिंग 2025-26 में संस्थान को ‘ग्रेड B’ प्रदान किया गया है।
रैंकिंग के अनुसार डी.फार्म (D.Pharm) पाठ्यक्रम ने अखिल भारतीय स्तर पर 71वीं रैंक तथा उत्तर प्रदेश में 5वीं रैंक प्राप्त की है। वहीं बी.फार्म (B.Pharm) पाठ्यक्रम ने देश में 110वीं रैंक और उत्तर प्रदेश में 10वीं रैंक हासिल कर संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
संस्थान की इस सफलता का श्रेय आधुनिक अधोसंरचना, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुभवी शिक्षकों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अनुसंधान, नवाचार तथा उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण को दिया जा रहा है।
चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की मेहनत एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण और कौशल-आधारित शिक्षा के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई।
डीन एवं प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री ने कहा कि QCI–PCI द्वारा मिला ‘ग्रेड B’ संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और सतत सुधार की आधिकारिक पहचान है।
इस उपलब्धि में समन्वयक प्रो. डॉ. मो. जलालुद्दीन, राममनोहर यादव, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.
आशीष मिश्रा सहित सभी संकाय सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्थान परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।















