देवी अहिल्याबाई होल्कर ट्रस्ट के सम्मान समारोह में शिक्षा पर जोर, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

देवी अहिल्याबाई होल्कर ट्रस्ट के सम्मान समारोह में शिक्षा पर जोर, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

मिर्जापुर। बरकछा स्थित विंध्य ग्रैंड पैलेस में देवी अहिल्याबाई होल्कर ट्रस्ट की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) चुनार अनेग सिंह रहे, जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में एसडीएम अनेग सिंह ने शिक्षा को समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला बताते हुए युवाओं से शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित युवा ही देश का उज्ज्वल भविष्य हैं और समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सम्मानित प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष कमला सिंह पाल, ट्रस्ट सचिव एडवोकेट अनिल कुमार पाल, एडवोकेट विकास कुमार राय, सुनील टाइगर, अनुराग पाल, डॉ. बालेश्वर पाल, संदीप पाल, डॉ. राजेश पाल, सुरेश पाल, चंद्रशेखर पाल तथा बिरहा गायक डॉ. कमलेश पाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट सचिव अनिल कुमार पाल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें