बरकछा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली व प्रतियोगिताओं का आयोजन

बरकछा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली व प्रतियोगिताओं का आयोजन

मिर्जापुर। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बरकछा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के तहत बच्चों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं रैली निकाली गई।

कार्यक्रम का संचालन केंद्र के प्रबंधक मनीष कुमार जायसवाल के निर्देशन में किया गया। इस दौरान दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें रवकर्शन प्रथम, धनंजय द्वितीय तथा सोनू गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को ग्राम प्रधान एवं केंद्र के पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इसके अलावा कला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें शिवनंदनी, रिया शर्मा, मानसी शास्त्री और सचिन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत एक जन जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

अंत में उपस्थित सभी बच्चों एवं प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। आयोजकों ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें