मिर्जापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों का मंडलायुक्त व डीआईजी ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों का मंडलायुक्त व डीआईजी ने लिया जायजा
हेलीपैड, रूट मार्ग, मां विंध्यवासिनी मंदिर और अष्टभुजा निरीक्षण भवन का किया निरीक्षण

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 08 जुलाई 2026 को प्रस्तावित जनपद भ्रमण के दृष्टिगत प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंगलवार को मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, डीआईजी पूनम, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भ्रमण कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित हेलीपैड स्थल, रूट मार्ग, मां विंध्यवासिनी मंदिर तथा अष्टभुजा निरीक्षण भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा श्रद्धालुओं और आमजन को भी किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय नजर आ रहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें