हज-2027: सऊदी अरब में प्रतिनियुक्ति हेतु सरकारी कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 10 अगस्त

*हज-2027: सऊदी अरब में प्रतिनियुक्ति हेतु सरकारी कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 10 अगस्त

मीरजापुर 05 अगस्त 2026- जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रामदत्त प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया है कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ पत्र संख्या जी-॥ / 338 / एस०एच०सी० / लखनऊ / 2026 दिनांक 29.07.2026 के द्वारा अवगत कराया गया है कि हज-2027 हेतु भारतीय कौस्लावास, जददाह, सऊदी अरब में कोआर्डिनेटर्स (प्रशा०) / हज अधिकारी / हज सुपरिटेंडेंट की अस्थायी प्रतिनियुक्ति हेतु अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कार्यालय ज्ञाप निर्गत किया गया है।

जिसके अन्तर्गत मुस्लिम पुरुष व महिला सरकारी कर्मचारियों को *10.08.2026 तक* website: http://deputation.haj.gov.in पर आनलाइन आवेदन करना है।

*आवेदन हेतु निर्धारित अर्हतायें:*
– *कोआर्डिनेटर (प्रशासन)*: अखिल भारतीय सेवा / संगठित केन्द्रीय सिविल सेवा ग्रुप ए श्रेणी का कार्मिक जिसका वेतन ग्रेड लेवल 12 व 13 हो।
– *हज अधिकारी (एच०ओ०)*: केन्द्र सरकार / राज्य सरकार का आर्म्स पुलिस फोर्स / रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स / स्टेट पुलिस फोर्स का कार्मिक जिसका वेतन ग्रेड लेवल 08 से 11 हो।
– *हज सुपरिटेंडेण्ट (एच०एस०)*: केन्द्र सरकार / राज्य सरकार का आई पुलिस फोर्स / रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स / स्टेट पुलिस फोर्स व ग्रुप बी व सी के सिविलियन स्थायी कर्मचारी जिनमें सूचना प्रौद्योगिकी, फाइनेंस, पब्लिक एडमिनस्ट्रेशन, संकट प्रबन्धन तथा इंजीनियरिंग के विशेषज्ञ जिसका वेतन ग्रेड लेवल 04 से 07 हो।

*अन्य शर्तें:* कर्मचारी की आयु दिनांक 28.07.2026 को 25 वर्ष से 45 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता स्नातक हो।
सऊदी अरब हेतु अस्थायी प्रतिनियुक्ति अप्रैल 2027 से जुलाई 2027 तक सम्भावित होगी।

आनलाइन भरे आवेदन *15.08.2026 तक* Under Secretary, Haj Division Ministry Of Minority Affairs, West Block-8 Wing-II First Floor, Sector-1 R.K. Puram, New Delhi-110066 तक पहुंचना अनिवार्य होगा।

अधिक जानकारी हेतु अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली / हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई व उ०प्र० राज्य हज समिति की वेबसाइट https://www.hajcommittee.up.gov.in/ देखें।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें