
मीरजापुर। 26 नवंबर 2025 — संविधान दिवस के अवसर पर 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर में बुधवार को एक
कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेनानायक नैपाल सिंह ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और उद्देशिका को स्मरण कराते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
सेनानायक ने 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत किए जाने के ऐतिहासिक प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन हर भारतीय को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम के दौरान शिविरपाल मसबुल हसन, सूबेदार सैन्य सहायक मनोज कुमार सिंह, पीसी श्याम बिहारी यादव सहित अन्य सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।















