
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 14 व्यक्तियों का चालान
मिर्जापुर, 13 अक्टूबर। जनपद में कानून एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में पुलिस ने 14 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 एवं 135 के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की। पुलिस की ओर से जारी थानावार विवरण के अनुसार, कोतवाली देहात में सर्वाधिक पांच व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
थानावार कार्रवाई में कोतवाली कटरा के दो, विंध्याचल के एक, कोतवाली देहात के पांच, जमालपुर के दो, लालगंज के एक तथा ड्रमंडगंज थाने के तीन व्यक्ति शामिल हैं। इस प्रकार जनपद में कुल 14 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई।















