रतनगंज जेल के पास निकला विशाल अजगर, स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता

रतनगंज जेल के पास निकला विशाल अजगर, स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता

गुरुद्वारे के पास दिखा पांच फीट से अधिक लंबा अजगर, वन विभाग से रेस्क्यू की उम्मीद

मिर्जापुर। नगर के रतनगंज स्थित जेल के पास गुरुद्वारे के नजदीक विशाल अजगर दिखाई देने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि अजगर पांच फीट से अधिक लंबा और काफी मोटा है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे भी आते-जाते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बच्चों के स्कूल आने-जाने के समय रास्ते में अजगर दिखाई देने से खतरे की आशंका बनी हुई है। लोगों को डर है कि यदि समय रहते अजगर को सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंचाया गया तो कोई अप्रिय घटना हो सकती है। अजगर को देखकर आसपास के लोग वन विभाग की टीम को याद कर रहे हैं और उसे सुरक्षित तरीके से पकड़कर आबादी से दूर ले जाने की अपेक्षा कर रहे हैं।

लोगों की मांग है कि वन विभाग तत्काल मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू करे, ताकि स्कूली बच्चों और आसपास के लोगों को संभावित खतरे से बचाया जा सके।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें