
जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के जन जागरूकता हेतु निकाली गई विशाल रैली
घंटाघर से वालसीगंज, खजांची चैराहा होते हुए डेफोडिल्स तरकापुर तक जिलाधिकारी ने दुकानदारो, ठेला खुमचा दुकानदारो से स्वंय वार्ता कर गणना पत्रक भरने के बारे मे ली जानकारी 
डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल एवं विन्ध्य विद्यापीथ इण्टर कालेज विन्ध्याचल मे बूथो का निरीक्षण कर गणना पत्रको के डिजिटाइजेशन कार्य को पूर्ण करने का बी0एल0ओ0 को दिया निर्देश 
उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 399 विधानसभा मड़िहान क्षेत्र के बूथ लेबल अधिकारी को किया सम्मानित
मीरजापुर 26 नवम्बर 2025- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम मे जनपद मे चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) कार्यक्रम को समय से पूर्ण कराने तथा लोगो को इसके प्रति जागरूक करने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता मे एस0आई0आर0 जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली मे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी के अलावा विभिन्न राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहें। जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे निकाली गई जागरूकता रैली घंटाघर मैदान से प्रारम्भ होकर वासलीगंज मुख्य बाजार होते हुए खंजाची चैराहा, साई मन्दिर चैराहा, संकट मोचन होते हुए डेफोडिल पब्लिक स्कूल तरकापुर मे जाकर समापन किया गया। रैली मे जिलाधिकारी स्वंय वासलीगंज व संकटमोचन मार्ग मे एक-एक दुकानदारो तथा ठेला व खुमचा लगाने वाले से स्वंय बात चीत कर गणना पत्रक भरने के बारे मे जानकारी प्राप्त की। अधिकांश लोगो के द्वारा गणना पत्रक भर देने की बात कही गई कतिपय लोगो ने कहा कि समयाभाव के कारण नही भरा गया है परन्तु एक दो दिन स्वंय बूथ पर जाकर पत्रक भरक उपलब्ध करा दिया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने दुकानदारो से गणना पत्रको के वितरण के बारे मे भी जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि मतदाता फार्म भरने की अन्तिम तिथि 04 दिसम्बर 2025 है सभी लोग अपना मतदाता फार्म समय से भर दे ताकि मतदाता सूची से वंचित न होने पाए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जानकारी के अभाव व लापरवाही के कारण मतदाता फार्म भरने से वंचित न रहने पाए उसके जन जागरूकता के लिए रैली निकालकर लोगो को जागरूक करने का कार्य किया गया, जिसमे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर के अलावा विभिन्न राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि शामिल रहकर सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि एस0आई0आर0 कार्यक्रम को जन सहयोग से सफल बनाया जा सकता है आज की रैली मे नगर के बड़ी संख्या मे नागरिक भी सहयोग प्रदान किया है।
तत्पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी ने विन्ध्य विद्यापीठ इण्टर कालेज विन्ध्याचल पहुंचकर गणना पत्रको के डिजिटाइजेशन कार्य को बूथ पर पहुंचकर प्रगति की जानकारी ली तथा कार्य को समय रहते पूर्ण कराने का निर्देश सम्बन्धित बी0एल0ओ0 को दिया। इसी क्रम मे जिलाधिकारी घंटाघर एवं डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल स्थित बूथ पर भी निरीक्षण कर
एस0आई0आर0 प्रगति कार्य की जानकारी ली तथा सम्बन्धित बूथ लेबल अधिकारियो को प्रगति लाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, अधिकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोवा लाल के अलावा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी डाली अग्रहरि, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के छोटे खान, बहुजन समाज पार्टी के सद्दाम के अलावा अन्य पार्टियो के पदाधिकारी उपस्थित रहें। 
उत्कृष्ठ कार्य करने वाले बी0एल0ओ0 को किया सम्मानित
विधानसभा निर्वाचक नामावलियो के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 गणना पत्रको के वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य मे उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 399-मड़िहान विधानसभा के बूथ लेबल अधिकारी राजेश केसरी (शिक्षामित्र) को अंगवस्त्रम तथा प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने इस महत्वपूर्ण निर्वाचन कार्य मे इनका कार्य प्रशंसनीय व सराहनीय बताते हुए अन्य बी0एल0ओ0 कों कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह,
अधिकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोवा लाल उपस्थित रहें।















