राहुल गांधी की गिरफ्तारी व किसानों पर.हो रहे अत्याचार.के विरोध मे काग्रंसियो ने धरना व प्रर्दशन किया | किसानो पर हो रहे अत्याचारो व राहुल गाँधी की गिरफ्तारी के विरोध मे जिलाधिकारी कार्यालय मिर्जापुर पर धरना व प्रदर्शन किया गया।
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा निर्दोष किसानों को बर्बरतापूर्वक गोली मारकर हत्या करने व राहुल गांधी के गिरफ्तार करने के विरोध में *जिला व शहर कांग्रेस कमेटी मिर्जापुर* द्वारा धरना व प्रदर्शन किया गया।धरना प्रदर्शन में वक्ताओ ने कहा कि शिवराज सरकार को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।सभा मे ललितेशपति त्रिपाठी भगवती प्रसाद चौधरी गिरीश त्रिपाठी अब्दुल वहिद दीप चंद जैन रमेश त्रिपाठी स्वरूप सिंह सुधाकर दयाशंकर पाण्डेय अर्चना चौबे नरेश चौधरी राजेन्द्र विश्वकर्मा राजन निषाद इस्तियाक अंसारी अमिताभ पाण्डेय (सेवादल)नशरत खान आकाश सोनकर आदि थे।
होम समाचार