
सनबीम स्कूल मिर्जापुर को मिला ‘एजुकेशन वर्ल्ड अवॉर्ड्स 2026’
निदेशक अमन आहूजा ने नई दिल्ली में ग्रहण किया सम्मान, विद्यालय परिवार में हर्ष

मिर्जापुर, 24 अक्टूबर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था और प्रभावी पाठ्यक्रम के लिए सनबीम स्कूल मिर्जापुर को प्रतिष्ठित ‘एजुकेशन वर्ल्ड अवॉर्ड्स 2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 23 अक्टूबर को नई दिल्ली के एरोसिटी स्थित होटल पुलमैन में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। विद्यालय की ओर से निदेशक अमन आहूजा ने पुरस्कार ग्रहण किया।
विद्यालय को यह सम्मान शैक्षणिक उत्कृष्टता, प्रभावी नेतृत्व, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पाठ्यक्रम के निरंतर विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और गौरव का माहौल है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या कंचन श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि पर समस्त विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान शिक्षकों की प्रतिबद्धता, पूरी टीम के निरंतर प्रयासों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति संस्थान के समर्पण का प्रमाण है।
वहीं, निदेशक अमन आहूजा ने सम्मान के लिए आयोजकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक अवसर और सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना विद्यालय की प्राथमिकता है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए विद्यालय आगे भी निरंतर प्रयास करता रहेगा।














