क्लास 12th सीबीएसई रिजल्ट 2026 टॉपर मिर्जापुर

मिर्जापुर। Central Board of Secondary Education (सीबीएसई) की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम में मिर्जापुर जिले में बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया। S N Public School लोहदी की छात्रा तान्या केशरी ने 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया।

तान्या की इस शानदार उपलब्धि से उनके विद्यालयों, परिवारों और पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

तान्या केशरी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया। वहीं तान्या ने कहा कि अनुशासन, कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से यह सफलता संभव हो सकी।

परिणाम घोषित होने के बाद तान्या के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। परिजनों ने इसे पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया।

विद्यालय के डायरेक्टर राजेश सिंह ने कहा कि तान्या केसरी की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों, के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य छात्राएं भविष्य में भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छूएंगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें