इंडो-इजरायल सहयोग को नई दिशा, नई दिल्ली में आयोजित एल्युमिनी मीट में कृषि नवाचारों पर मंथन

इंडो-इजरायल सहयोग को नई दिशा, नई दिल्ली में आयोजित एल्युमिनी मीट में कृषि नवाचारों पर मंथन

नई दिल्ली में 9-10 जून 2026 को एम्बेसी ऑफ इजरायल द्वारा इंडो-इजरायल सहयोग के अंतर्गत एल्युमिनी मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इजरायल के राजदूत तथा केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने सहभागिता की।

बैठक में उत्तर प्रदेश उद्यान विभाग की ओर से संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव कुमार वर्मा, उपनिदेशक उद्यान कृष्ण मोहन चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी मिर्जापुर मेवा राम, उद्यान विशेषज्ञ शुभम सिंह तथा जिला उद्यान अधिकारी कुशीनगर कृष्ण कुमार चौधरी ने प्रतिभाग किया।

एल्युमिनी मीट में भारत और इजरायल के बीच तकनीकी हस्तांतरण, कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक खेती की तकनीकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा कृषि विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने किसानों तक उन्नत तकनीकों को पहुंचाने और कृषि उत्पादकता बढ़ाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में प्रदेश में भारत-इजरायल सहयोग से संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की प्रगति की भी समीक्षा की गई। फल उत्पादन के लिए बस्ती में तथा सब्जी उत्पादन के लिए कन्नौज में संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के साथ-साथ कौशांबी में फल एवं चंदौली में सब्जी उत्पादन हेतु स्थापित किए जा रहे नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की योजनाओं पर चर्चा हुई। इन केंद्रों पर इजरायल की आधुनिक तकनीकों के माध्यम से पौध उत्पादन, कैनोपी मैनेजमेंट, ड्रिप सिंचाई तथा संरक्षित खेती जैसी उन्नत प्रणालियों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों ने किसानों के बीच इजरायली तकनीकों के व्यापक प्रचार-प्रसार, नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण तथा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के विस्तार को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने कहा कि इन पहलों से प्रदेश के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ मिलेगा और उनकी आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें