मुख्य आरक्षी विजय कुमार पाल को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक, एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने किया सम्मानित

मुख्य आरक्षी विजय कुमार पाल को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक, एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने किया सम्मानित

मीरजापुर, 28 अक्टूबर 2026। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में गोपनीय कार्यालय में नियुक्त मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस विजय कुमार पाल को वर्ष 2025 में गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित किया।

यह सम्मान पुलिस विभाग में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा एवं योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने विजय कुमार पाल को भविष्य में भी पूर्ण मनोयोग, लगन एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मुख्य आरक्षी के मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें