योग दिवस पर एपेक्स शिक्षण संस्थानों में भव्य योगाभ्यास, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

योग दिवस पर एपेक्स शिक्षण संस्थानों में भव्य योगाभ्यास, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

मिर्जापुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित आयुर्वेद, फार्मेसी, ट्रस्ट नर्सिंग एवं एलाइड हेल्थ पैरामेडिकल शिक्षण संस्थानों में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर भव्य योगाभ्यास एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (एनसीआईएसएम), आयुष मंत्रालय, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, चिकित्सा विज्ञान राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड, नई दिल्ली तथा अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एपेक्स ट्रस्ट के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह एवं डीन प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री के मार्गदर्शन में हुआ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व आयोजित योग सप्ताह के तहत चुनार घाट एवं सुरभि शोध संस्थान में निःशुल्क योग प्रशिक्षण एवं अभ्यास शिविर भी लगाए गए, जिनमें स्थानीय नागरिकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

योग प्रशिक्षक इन्द्रसेन भारत ने प्रतिभागियों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासनों तथा अनुलोम-विलोम, भ्रामरी एवं कपालभाति जैसे प्राणायामों का अभ्यास कराया। तीन चरणों में आयोजित कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

योग दिवस के अवसर पर आयोजित “योग रील/वीडियो प्रतियोगिता” के विजेताओं की भी घोषणा की गई। प्रतियोगिता में बीएएमएस 2025 बैच की ऋतिका केशरी ने प्रथम, डी.फार्मा बैच की योगिता मिश्रा ने द्वितीय तथा बीएएमएस 2025 बैच की मुस्कान कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को संस्थान की ओर से ई-प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एपेक्स आयुर्वेद के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पी.के. सिंह, एकेडमिक हेड प्रो. डॉ. पी.के. राय तथा ट्रस्ट नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. गोपी एस.एस. ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवन जीने की वैज्ञानिक पद्धति है। कार्यक्रम में संस्थान के समस्त फैकल्टी सदस्य, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें