एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ने प्लेसमेंट में फिर हासिल की बड़ी सफलता

डी.फार्म के दो विद्यार्थियों का मैक्लोड्स फार्मास्यूटिकल्स में चयन

SIRF-2026 में ‘A’ ग्रेड प्राप्त संस्थान के छात्रों को मिला रोजगार का अवसर

मिर्जापुर। चुनार स्थित एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्थान के डी.फार्म 2019-21 एवं 2024-26 बैच के दो विद्यार्थियों का चयन देश की अग्रणी औषधि निर्माण कंपनी मैक्लोड्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड में हुआ है। यह चयन वाराणसी के अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में आयोजित पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से किया गया।

चयनित विद्यार्थियों में सौरभ सिंह और अमन यादव शामिल हैं। दोनों को कंपनी के प्रोडक्शन विभाग में नियुक्ति मिली है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्हें 2.50 लाख रुपये वार्षिक वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

संस्थान के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आधुनिक प्रयोगशालाओं, उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी दक्षता और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं प्लेसमेंट समन्वयक डॉ. विवेक कुमार पटेल, डॉ. अभय वर्मा और योगेश शर्मा के प्रयासों की भी सराहना की गई।

ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट प्लेसमेंट व्यवस्था के बल पर विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित औषधि निर्माण कंपनियों में रोजगार दिलाने में सफलता प्राप्त कर रहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें