साइबर ठगी के शिकार युवक को वापस मिले 98 हजार रुपये, चील्ह पुलिस की पहल से मिली राहत

साइबर ठगी के शिकार युवक को वापस मिले 98 हजार रुपये, चील्ह पुलिस की पहल से मिली राहत

मिर्जापुर। व्हाट्सएप पर फर्जी लिंक भेजकर की गई साइबर ठगी के मामले में थाना चील्ह की साइबर सेल टीम ने पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस के प्रयास से ठगी गई धनराशि में से 98,458.41 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।

जानकारी के अनुसार बल्लीपरवां निवासी अंकुर प्रताप सिंह ने 22 अप्रैल 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर फर्जी लिंक भेजकर उनके खाते से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली। शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना चील्ह की साइबर सेल टीम ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के दौरान 98,458.41 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।

खाते में धनराशि वापस मिलने पर अंकुर प्रताप सिंह ने थाना पहुंचकर पुलिस अधिकारियों एवं साइबर सेल टीम का आभार जताया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए फर्जी लिंक और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक बैद्यनाथ सिंह, उपनिरीक्षक मनोज सिंह तथा महिला आरक्षी सोनाली पाण्डेय की प्रमुख भूमिका रही।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें