उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 26 जून को मीरजापुर आएंगे, विंध्यवासिनी धाम में करेंगे दर्शन-पूजन

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 26 जून को मीरजापुर आएंगे, विंध्यवासिनी धाम में करेंगे दर्शन-पूजन

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 26 जून (शुक्रवार) को मीरजापुर के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 10:50 बजे हेलीकॉप्टर से मीरजापुर पहुंचेंगे और वहां से विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री सुबह 11:05 बजे मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचेंगे तथा पूजा-अर्चना के बाद 11:35 बजे वहां से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वह 11:45 बजे मुजेहरा स्थित एक कार्यक्रम में शामिल होकर प्रबुद्धजनों के साथ संवाद करेंगे।

प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम के उपरांत उपमुख्यमंत्री दोपहर 12:15 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर हेलीकॉप्टर से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे और 12:50 बजे जगतपुर डिग्री कॉलेज मैदान, वाराणसी पहुंचेंगे।

प्रशासन ने उपमुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें