
सहकारिता सप्ताह के तहत 29 जून से 6 जुलाई तक होंगे विविध कार्यक्रम, लखनऊ सम्मेलन में शामिल होंगे जिला सहकारी बैंक के सभापति
मिर्जापुर, 27 जून। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक पूरे प्रदेश में सहकारिता सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जनपदों में सहकारिता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसी क्रम में प्रदेश के सभी जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के सभापतियों को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले सहकारिता सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
शनिवार को सहकारिता राज्य मंत्री जी.पी.एस. राठौर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला सहकारी बैंकों के सभापतियों एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि 29 जून से 6 जुलाई तक प्रत्येक जनपद में सहकारिता सप्ताह के दौरान जनजागरूकता एवं सहकारिता को बढ़ावा देने वाले विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।














