चित्रकला प्रतियोगिता में बजाज स्कूल की समृद्धि अग्रवाल ने हासिल किया द्वितीय स्थान

चित्रकला प्रतियोगिता में बजाज स्कूल की समृद्धि अग्रवाल ने हासिल किया द्वितीय स्थान

मिर्जापुर। जिला प्रशासन, मिर्जापुर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, मिर्जापुर में आयोजित जिला स्तरीय ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर की कक्षा 8-A की छात्रा समृद्धि अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में समृद्धि ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से भारत के उज्ज्वल भविष्य की परिकल्पना को चित्र के रूप में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने समृद्धि अग्रवाल को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें