मीरजापुर पुलिस ने बरामद किए 15 गुम मोबाइल, मालिकों को बुलाकर किया सुपुर्द

मीरजापुर पुलिस ने बरामद किए 15 गुम मोबाइल, मालिकों को बुलाकर किया सुपुर्द

खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिले, पुलिस टीम का जताया आभार

मीरजापुर। जनपद की कोतवाली शहर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुम और खोए हुए 15 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए। शनिवार को क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार ने थाना कोतवाली शहर में मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में कोतवाली शहर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने यह सफलता हासिल की। लंबे समय से अपने खोए हुए मोबाइल फोन मिलने पर उनके स्वामियों के चेहरे खिल उठे। सभी ने मीरजापुर पुलिस और पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष कोतवाली शहर दयाशंकर ओझा एवं साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें