जमीनी विवाद में मारपीट, चाकूबाजी की घटना से पुलिस का इनकार

जमीनी विवाद में मारपीट, चाकूबाजी की घटना से पुलिस का इनकार

चिल्ह थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का मामला, एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मीरजापुर। चिल्ह थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने चाकूबाजी की घटना से इनकार किया है।

पुलिस के अनुसार, रामपुर निवासी रत्नेश दूबे उर्फ पंकज दूबे और अतुल दूबे के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में चिल्ह पुलिस ने 28 जुलाई 2026 को दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की थी।

शुक्रवार, 9 अक्टूबर को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान रत्नेश दूबे के साथ मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अतुल दूबे के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 219/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115(2), 118(1), 352 और 351(2) में मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। जांच में चाकूबाजी की घटना की पुष्टि नहीं हुई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें