मिर्जापुर: नर्सिंग होम में तोड़फोड़, कई कर्मचारी घायल

रंगदारी न देने पर नर्सिंग होम में तोड़फोड़, कई कर्मचारी घायल

मिर्जापुर। शहर के तरकापुर स्थित आरा मशीन के पास संचालित श्रद्धा नर्सिंग होम में रविवार सुबह कथित तौर पर रंगदारी की मांग को लेकर दबंगों द्वारा जमकर तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में विरोध करने पर नर्सिंग होम के स्टाफ राकेश वर्मा, श्रद्धा नर्सिंग होम की संचालिका के पति सहित अन्य कर्मचारी घायल हो गए।

बताया गया कि पहले एक व्यक्ति नर्सिंग होम पहुंचा। किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद वह आक्रोशित होकर चला गया और कुछ ही देर बाद अपने साथ पांच अन्य लोगों को लेकर वापस आया। इसके बाद सभी ने नर्सिंग होम में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना रंगदारी की मांग पूरी न होने के कारण हुई।

नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद होने का दावा किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार तोड़फोड़ के दौरान शीशा तोड़ते समय एक हमलावर का हाथ भी जख्मी हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना की निंदा मिर्जापुर के कई डॉक्टर एवं अस्पताल संचालकको ने भी की है।

फिलहाल घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें