यूपीटीईटी के चलते 4 जुलाई का सम्पूर्ण समाधान दिवस अब 6 जुलाई को होगा

यूपीटीईटी के चलते 4 जुलाई का सम्पूर्ण समाधान दिवस अब 6 जुलाई को होगा

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 के आयोजन को देखते हुए 4 जुलाई 2026 (शनिवार) को प्रस्तावित सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह कार्यक्रम 6 जुलाई 2026 (सोमवार) को आयोजित होगा।

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जारी आदेश में बताया कि शासन के निर्देशानुसार 4 जुलाई को यूपीटीईटी परीक्षा आयोजित होने के कारण माह के प्रथम शनिवार को होने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस स्थगित कर 6 जुलाई (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सामान्यतः जनपद की सभी तहसीलों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को तहसील मुख्यालयों पर सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। लेकिन इस बार परीक्षा के कारण कार्यक्रम की तिथि बदली गई है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि 6 जुलाई को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन निर्धारित व्यवस्था के अनुसार समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित कराया जाए।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें