मिर्जापुर में स्थायी लोक अदालत में दो पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर तक करें आवेदन

मिर्जापुर में स्थायी लोक अदालत में दो पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर तक करें आवेदन

**सेवानिवृत्त न्यायालय कर्मियों को मिलेगा मौका, ₹9,000 प्रतिमाह निर्धारित मानदेय**

**मीरजापुर, 9 अक्टूबर।** जनपद मीरजापुर की स्थायी लोक अदालत में पेशकार और आशुलिपिक हिंदी ग्रेड-2 के एक-एक पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वितीय सचिव आनंद कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के 5 अक्टूबर 2026 के पत्र के अनुपालन में यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

उन्होंने बताया कि दोनों पदों पर जिला न्यायालय अथवा कलेक्ट्रेट न्यायालय से सेवानिवृत्त ऐसे कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु आवेदन की अंतिम तिथि तक 65 वर्ष से कम हो। चयनित अभ्यर्थियों को ₹9,000 प्रतिमाह निश्चित मानदेय दिया जाएगा। नियुक्ति अधिकतम दो वर्ष के अनुबंध पर की जाएगी।

पेशकार और आशुलिपिक हिंदी ग्रेड-2 के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में कंप्यूटर का ज्ञान रखने वालों को वरीयता दी जाएगी।

इच्छुक पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर अपना आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर के कार्यालय में **22 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक** जमा कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें