सम्पूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनीं जनसमस्याएं

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

मिर्जापुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सोमवार को मंडलायुक्त राजेश प्रकाश एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) पूनम ने तहसील लालगंज में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतकर्ताओं को समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त और डीआईजी ने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए।

उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद, चकरोड, अवैध कब्जा तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

डीआईजी ने संबंधित थाना प्रभारियों को क्षेत्र के असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ भूमि संबंधी विवादों का प्रभावी समाधान हो सके।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें