
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल, चुनार के बीएएमएस द्वितीय बैच के विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा आयोजित अंतिम वर्ष की विश्वविद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का गौरव बढ़ाया है। विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने शिक्षकों, अभिभावकों एवं संस्थान का नाम रोशन किया।
अंतिम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद विद्यार्थी अब बारह माह की अनिवार्य इंटर्नशिप पूर्ण करेंगे। इसके उपरांत वे नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (NCISM) द्वारा मान्य बीएएमएस डिग्री को संबंधित राज्य के आयुष बोर्ड में पंजीकृत कर सकेंगे तथा देशभर में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत परामर्श एवं उपचार सेवाएँ प्रदान कर सकेंगे।
एपेक्स के चेयरमैन डॉ. एस.के. सिंह ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इंस्टीट्यूट के डीन प्रो. सुनील मिस्त्री, प्रधानाचार्य प्रो.डॉ.पी.के. सिंह एवं फैकल्टी पंचकर्म विभाग डॉ भावना द्विवेदी, कायचिकित्सा प्रो डॉ पीके राय, डॉ गौरी चौहान, शल्य तंत्र प्रो अभिषेक पाठक, डॉ निलेश दुबे, डॉ आरती चौरसिया संग समस्त संकाय सदस्यों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बीएएमएस की शिक्षा पूर्ण करने के बाद विद्यार्थी आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करते हुए समाज के स्वास्थ्य और कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।















