गुटखा थूकने का विरोध करने पर युवक से मारपीट, अर्टिगा सवार दो गिरफ्तार

गुटखा थूकने का विरोध करने पर युवक से मारपीट, अर्टिगा सवार दो गिरफ्तार

मिर्जापुर, 29 अगस्त। विंध्याचल थाना क्षेत्र में गुटखा खाकर बाइक सवार युवक पर थूकने का विरोध करना उसे भारी पड़ गया। विरोध करने पर अर्टिगा कार सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार को सीज कर दिया।

पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त की रात पटेंगरा नाला के पास अर्टिगा कार सवार लोगों ने गुटखा खाकर मोटरसाइकिल सवार विकास निषाद, निवासी पुरानी वीआईपी मोतिया झील, पर थूक दिया। विकास द्वारा इसका विरोध करने पर कार सवारों ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना विंध्याचल में मु0अ0सं0-243/2026, धारा 115(2), 352, 351(3) भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस ने अमन वर्मा (21 वर्ष), निवासी छोटकी महुअरिया और शिवा गुप्ता (21 वर्ष), निवासी रेहड़ा चंगी, दोनों थाना विंध्याचल, को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही/घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार संख्या UP63AU1223 को भी सीज कर दिया।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष उपाध्याय, त्रियुगी नारायण मिश्र तथा थाना विंध्याचल की पुलिस टीम शामिल रही।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें