
विश्व हिंदू महासंघ के विधि प्रकोष्ठ की महिला प्रदेश अध्यक्ष बनीं ज्योति श्रीवास्तव
मिर्जापुर। विश्व हिंदू महासंघ के विधि प्रकोष्ठ की महिला प्रदेश अध्यक्ष पद पर ज्योति श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। संगठन के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि शरण महाराज, प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मातृशक्ति विभा दुबे एवं विंध्याचल मंडल प्रभारी सुनील कुमार श्रीवास्तव की ओर से यह नियुक्ति की गई।
ज्योति श्रीवास्तव की नियुक्ति पर संगठन से जुड़े लोगों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि वह विधि प्रकोष्ठ के माध्यम से संगठन के कार्यों को और मजबूती प्रदान करेंगी।
बधाई देने वालों में मुजहेरा कला की ग्राम प्रधान अनीता सिंह, अनिल सिंह, रेखा सिंह, सरिता सिंह, पुष्पा सिंह, शैलेंद्र सिंह, संजय (समारु) सिंह, विजय सिंह, कैलाश यादव, कन्हैया यादव, मास्टर विनोद सिंह, डब्लू मास्टर सहित मुजहेरा कला के समस्त निवासी शामिल रहे।
नियुक्ति पर क्षेत्र में लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और ज्योति श्रीवास्तव के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।














