मथुरा मुद्दे को लेकर 12 सितंबर को मिर्जापुर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा

मथुरा मुद्दे को लेकर 12 सितंबर को मिर्जापुर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा

मिर्जापुर। मथुरा से जुड़े मुद्दे को लेकर विश्व हिंदू महासंघ की ओर से आगामी 12 सितंबर 2026 को मिर्जापुर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को लेकर विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बच्चे, युवा और हिंदू समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित इस शोभायात्रा के माध्यम से हिंदू आस्था और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश देने की बात कही गई।

विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं और हिंदू समाज के लोगों से शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर से निकलने वाली यह शोभायात्रा सनातन धर्म, हिंदू आस्था और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा को समर्पित होगी।

बैठक में शोभायात्रा की तैयारियों, सहभागिता और आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। संगठन की ओर से इसे सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की बात कही गई।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें