मिर्जापुर में सरप्लस शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया तेज, 46 शिक्षकों ने दिए विद्यालय विकल्प

मिर्जापुर में सरप्लस शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया तेज, 46 शिक्षकों ने दिए विद्यालय विकल्प

मिर्जापुर, 7 सितंबर 2026 सरप्लस शिक्षकों के अंतःजनपदीय स्थानांतरण/समायोजन की प्रक्रिया के तहत सोमवार को 46 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यालय का विकल्प प्रस्तुत किया।

यह कार्रवाई सचिव, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल विशेष अपील संख्या 398/2026, सौरभ कुमार सिंह व 6 अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य में पारित 24 अगस्त 2026 के आदेश के अनुपालन में की जा रही है।

शासनादेश 14 नवंबर 2025 में निहित प्रावधानों के अनुसार ऐसे सरप्लस शिक्षक/शिक्षिकाएं, जिन्होंने आपत्तियां उपलब्ध नहीं कराई थीं, उनके अंतःजनपदीय स्थानांतरण/समायोजन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

इस संबंध में गठित जनपदीय समिति के समक्ष कुल 46 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्थानांतरण/समायोजन के लिए विद्यालय का विकल्प प्रस्तुत किया। समिति की अध्यक्षता जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने की, जबकि मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार समिति के सदस्य रहे।

बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें