
जनपद न्यायालय की दुकान व साइकिल स्टैंड की नीलामी 19 सितंबर को, 46,750 रुपये होगी रिजर्व बिड
मीरजापुर, 8 सितंबर 2026 जनपद न्यायालय परिसर स्थित दुकान संख्या-08/साइकिल स्टैंड की छह माह के लिए नीलामी की जाएगी। नीलामी वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के अंतिम छह माह के लिए होगी, जिसकी अवधि 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक निर्धारित की गई है।
अध्यक्ष नीलामी समिति एवं अपर जनपद न्यायाधीश, कक्ष संख्या-06, जनपद न्यायालय मीरजापुर आशिक इकबाल रिजवी ने बताया कि नीलामी में शामिल होने के लिए 10 हजार रुपये की धरोहर धनराशि निर्धारित की गई है, जबकि रिजर्व बिड 46,750 रुपये रखी गई है।
इच्छुक व्यक्ति 10 हजार रुपये नगद धरोहर धनराशि के साथ प्रार्थना पत्र 8 सितंबर से 17 सितंबर 2026 की शाम 4 बजे तक नजारत अनुभाग में जमा कर सकते हैं।
नीलामी की खुली बोली 19 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे जनपद न्यायालय मीरजापुर स्थित मीटिंग हॉल में नियमानुसार कराई जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय समय के दौरान केंद्रीय नाजिर, जनपद न्यायालय मीरजापुर से संपर्क कर सकते हैं। जनपद न्यायाधीश मीरजापुर को किसी भी बोली को बिना कारण बताए निरस्त करने का अधिकार होगा।















