
क्रेशर प्लांट हादसे में 4 मौतों के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र स्थित एक क्रेशर प्लांट में हादसे के दौरान चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर 2026 को सूर्यबली निवासी बड़गावां, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना अहरौरा में मु0अ0सं0-185/2026, धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आनन्द कुमार सिंह पुत्र प्रेम नारायन सिंह, निवासी ग्राम चौकिया, थाना चुनार, मीरजापुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय/जेल भेज दिया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम: उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह मय पुलिस टीम, थाना अहरौरा।















