नदी में मिला अज्ञात पुरुष का शव, मौके पर पहुंची पुलिस

नदी में मिला अज्ञात पुरुष का शव, मौके पर पहुंची पुलिस

मीरजापुर। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के इंद्रपुर गांव में शाहपुर चौसा प्राथमिक स्कूल के पास नदी में मंगलवार को एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की।

प्रारंभिक तौर पर शव किसी पुरुष का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा शव की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।

पुलिस के अनुसार शव की पहचान और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें