मिर्जापुर की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को मुख्य अतिथि बनाने पर सहमति

27 अक्टूबर को मिर्जापुर पहुंचेगी मुंबई से भारत यात्रा, दिव्या मित्तल को मुख्य अतिथि बनाने पर सहमति

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा, मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान

मिर्जापुर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, मिर्जापुर की बैठक रविवार को रमई पट्टी स्थित केवलम पैलेस, पक्का पोखरा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष राम कुमार गुप्ता ने की। बैठक में आगामी 27 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही आयोजन को भव्य बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि मुंबई से मिर्जापुर पहुंचने वाली भारत यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को आयोजित निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि विद्यार्थियों का सम्मान उन्हें शिक्षा, प्रतिभा और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने पर सर्वसम्मति बनी। महासभा के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ेगी और युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर समाज के सदस्यों ने आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया।

बैठक में विनोद गुप्ता, अनूप गुप्ता, रवि गुप्ता, मनीष गुप्ता, रमेश गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, अखिलेश गुप्ता सहित महासभा के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें