
*डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में नवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन*
शक्ति और भक्ति के पर्व नवरात्रि का उत्सव *डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, मिर्जापुर* के तीनों ही शाखाओं में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न रंगारंगा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय में माँ दुर्गा की सुंदर प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। छोटी कन्याओं ने नवदुर्गा का रूप धारण करता है बहुत ही अच्छी प्रस्तुति दी।
परंपरा के अनुसार विद्यालय की छोटी-छोटी कन्याओं का कन्या पूजन कर उन्हें नमन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।
उत्सव की खुशी को और बढ़ाने के लिए एक रंगारंग डांडिया उत्सव का भी आयोजन किया गया, जिसमें रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने डांडिया की थाप पर पूरे जोश और उमंग के साथ नृत्य किया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भक्ति, आनंद और उत्सव के माहौल से सराबोर रहा। अंत में विद्यालय की निर्देशिका अपराजिता सिंह ने सभी को नवरात्रि और दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए अपना आशीर्वाद दिया।















