मड़िहान पुलिस ने 15 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

मड़िहान पुलिस ने 15 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में भी था आरोपी

मीरजापुर। मड़िहान पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को अटारी मोड़ के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जनपद में वांछित और इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्य के नेतृत्व में मड़िहान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अरुण कोल (22) निवासी जौगढ़ मर्चईया, थाना चुनार को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध मड़िहान थाने में गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज है। इसी मामले के आधार पर उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा पंजीकृत किया गया था। गैंगस्टर एक्ट के इस मामले में उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्य और थाना मड़िहान की पुलिस टीम शामिल रही।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें