डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘समर्पण’ में 10 जरूरतमंद बेटियों को मिली साइकिल

# डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘समर्पण’ में 10 जरूरतमंद बेटियों को मिली साइकिल, शिक्षा के सपनों को लगे पंख

**‘शेयर एंड केयर’ परंपरा के तहत ‘पंखों की उड़ान’ पहल से छात्राओं को मिला प्रोत्साहन**

मिर्जापुर। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, लोहिया तालाब ब्रांच के वार्षिकोत्सव ‘समर्पण’ का मंच सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सामाजिक संवेदनाओं का भी साक्षी बना। विद्यालय की वर्षों पुरानी परंपरा ‘शेयर एंड केयर’ के तहत जरूरतमंद और होनहार 10 कन्याओं को शिक्षा की निरंतरता बनाए रखने के लिए ‘पंखों की उड़ान’ पहल के अंतर्गत 10 साइकिलें भेंट की गईं।

विद्यालय परिवार की इस पहल का उद्देश्य आर्थिक और संसाधनों की कमी के कारण किसी भी बेटी की शिक्षा में बाधा न आने देना है। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि शिक्षा की लौ कभी बुझने नहीं देनी चाहिए और हर बेटी को अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिलना चाहिए।

ये साइकिलें महज दो पहिया वाहन नहीं, बल्कि बेटियों के सपनों को उड़ान देने का एक सार्थक प्रयास हैं। इनके माध्यम से छात्राएं आसानी से विद्यालय पहुंच सकेंगी और अपनी शिक्षा को निर्बाध रूप से जारी रख सकेंगी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मिर्जापुर की डीआईजी श्रीमती पूनम ने अपने कर-कमलों से स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों के साथ छात्राओं को साइकिल वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने बेटियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

विद्यालय की इस पहल ने वार्षिकोत्सव ‘समर्पण’ को सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का एक प्रेरणादायी उदाहरण बना दिया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें