
# डगमगपुर रेलवे कॉलोनी में चोरों का आतंक, एक दर्जन घरों में चोरी की चर्चा
**रेलवे कर्मचारियों के घरों को बनाया निशाना, घर के अंदर खड़ी बाइक भी उठा ले गए चोर**
मीरजापुर। पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर रेलवे कॉलोनी में बीती रात चोरी की घटना सामने आने से रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि चोरों ने कॉलोनी में लगभग एक दर्जन घरों को निशाना बनाया। घरों में रखे सामान के साथ ही अंदर खड़ी बाइक भी चोर उठा ले गए।
घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। एक साथ कई घरों में चोरी की बात सामने आने से कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, चोरी की घटनाओं की वास्तविक संख्या और चोरी गए सामान का पूरा विवरण अभी सामने नहीं आया है।
**डगमगपुर रेलवे कॉलोनी में चोरों का आतंक, कई घरों के ताले टूटे; डीलक्स बाइक चोरी**
मीरजापुर। पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर रेलवे कॉलोनी में बीती रात चोरी की घटनाओं से हड़कंप मच गया। रेलवे कॉलोनी के कई घरों को चोरों ने निशाना बनाया। करीब एक दर्जन घरों में चोरी की घटना सामने आने की बात कही जा रही है।
जानकारी के अनुसार, कॉलोनी के 25A, 25B, 18B और 19B नंबर आवासों में चोरी की घटना हुई है। इनमें से एक आवास से डीलक्स बाइक चोरी कर ली गई। वहीं, 31A, 29A, 26A और 21AB नंबर आवासों के ताले तोड़े जाने की जानकारी मिली है।
घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।















