
दीपावली पर पुलिस और पत्रकारों के बीच दिखा अनोखा समन्वय, एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं**
मीरजापुर। दीपावली के पावन पर्व पर मीरजापुर में पुलिस और पत्रकारों के बीच आपसी सौहार्द एवं समन्वय की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। मां विंध्यवासिनी सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक की पहल पर पुलिस और पत्रकारों के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला। उन्होंने sp city एवं सीओ सदर को जिम्मेदारी सौंपी थी कि वे पत्रकारों के साथ मिलकर त्योहार की खुशियों को साझा करें और आपसी समन्वय को मजबूत बनाएं। इसी क्रम में पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों ने एक साथ दीपावली की खुशियां बांटीं।
कार्यक्रम में सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच पुलिस और पत्रकारों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर संवाद, आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को और मजबूत करने वाला रहा।















