एपेक्स आयुर्वेदिक इंस्टिट्यूट में उत्तर बस्ती कर्म व सामान्य प्रसव पर विशेष कार्यशाला आयोजित

एपेक्स आयुर्वेदिक इंस्टिट्यूट में उत्तर बस्ती कर्म व सामान्य प्रसव पर विशेष कार्यशाला आयोजित*
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल, समसपुर, चुनार, मिर्जापुर में एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह की संरक्षता एवं डीन प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री, प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पी. के. सिंह तथा एकेडमिक हेड प्रो. डॉ. पी. के. राय के दिशा-निर्देशन में उत्तर बस्ती कर्म एवं सामान्य प्रसव विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ता प्रो. बी. पुष्पलता, प्रोफेसर, प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA), जयपुर तथा डॉ. दीपा मिश्रा, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग, फैकल्टी ऑफ आयुर्वेद, IMS-BHU की गरिमामयी उपस्थिति एवं संस्थान के समस्त संकाय सदस्यों की सहभागिता में दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यशाला के दौरान उत्तर बस्ती कर्म के सिद्धांत, संकेत एवं निषेध, प्रक्रिया, चिकित्सीय उपयोग, सावधानियों एवं नैदानिक पहलुओं तथा आयुर्वेद में सामान्य प्रसव से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विशेषज्ञ वक्ताओं ने अपने अनुभव एवं ज्ञान साझा करते हुए विद्यार्थियों को इन विषयों की व्यावहारिक समझ विकसित करने तथा आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में इनके महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम का संयोजन एपेक्स आयुर्वेद फैकल्टी डॉ ललित नागर व प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग की डॉ. ज्योति, असिस्टेंट प्रोफेसर द्वारा किया गया। कार्यशाला में संस्थान के शिक्षकगण एवं बीएएमएस विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण अकादमिक एवं नैदानिक जानकारी प्राप्त की।
संस्थान द्वारा इस प्रकार की अकादमिक कार्यशालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को विशेषज्ञों के अनुभव, व्यावहारिक ज्ञान एवं नैदानिक कौशल से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें