शास्त्री पुल पर जाम का झाम, राहगीर हलकान; दिन-ब-दिन बढ़ रही परेशानी

शास्त्री पुल पर जाम का झाम, राहगीर हलकान; दिन-ब-दिन बढ़ रही परेशानी

मीरजापुर। गंगा नदी पर बने शास्त्री पुल पर आए दिन लगने वाला भीषण जाम अब राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण आए दिन लंबा जाम लग रहा है। स्थिति यह है कि पुल पार करने में लोगों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।

जाम के चलते दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ ही पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नौकरीपेशा लोगों, स्कूली बच्चों, मरीजों और जरूरी काम से यात्रा करने वालों की परेशानी और बढ़ जाती है। कई बार वाहनों की लंबी कतारें लगने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शास्त्री पुल पर जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है। लोगों ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए पुल पर नियमित यातायात पुलिस की तैनाती, वाहनों के आवागमन का बेहतर प्रबंधन और जाम से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

अब सवाल यह है कि आखिर कब तक शास्त्री पुल से गुजरने वाले लोगों को इस रोजमर्रा की परेशानी से जूझना पड़ेगा और कब यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकेगी?

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें