मीरजापुर में पूर्व सांसद प्रत्याशी डॉ. रमेश बिंद की गाड़ी पर ईंट से हमला, बेटे राकेश को लगी चोट; शीशा टूटा

मीरजापुर में पूर्व सांसद प्रत्याशी डॉ. रमेश बिंद की गाड़ी पर बीती रात ईंट से हमला, बेटे राकेश को लगी चोट; शीशा टूटा

बथुआ तिराहे पर शीतला माता मंदिर के पास हुई घटना, पुलिस से की शिकायत

मीरजापुर। जिले में बीती रात पूर्व सांसद प्रत्याशी डॉ. रमेश बिंद की गाड़ी पर ईंट से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। डॉ. रमेश बिंद के अनुसार, वह अपने बेटे राकेश बिंद का इलाज कराकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ तिराहे पर शीतला माता मंदिर के आसपास एक व्यक्ति ने उनकी गाड़ी पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में गाड़ी का शीशा टूट गया और उनके बेटे राकेश बिंद को चोट आई।

बताया गया कि राकेश बिंद हाल ही में अपनी पढ़ाई पूरी कर घर लौटे थे। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद अब वह घर लौट चुके हैं।

डॉ. रमेश बिंद ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। घटना कटरा कोतवाली क्षेत्र की होने के कारण पुलिस से कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

गौरतलब है कि डॉ. रमेश बिंद मीरजापुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। लोकसभा चुनाव में उनका मुकाबला अपना दल (एस) की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल से हुआ था। इस चुनाव में वह कुछ हजार वोटों के अंतर से पीछे रह गए थे।

फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। उपरोक्त घटना पर डॉ रमेश बिंद ने बताया कि अब उनका बेटा घर आ चुका है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें