राजकुमार सिंह (राजपूत कॉरपेट) का निधन जनपद के व्यापार जगत के लिए अपूरणीय क्षति है: अनुप्रिया पटेल
मीरजापुर, 6 जुलाई
केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के पूर्व निदेशक एवं मिर्जापुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार सिंह (राजपूत कॉरपेट) के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा है कि जनपद ने एक ऊर्जावान उद्यमी को खो दिया है। उनका निधन जनपद के व्यापार जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने ईश्वर से राजकुमार सिंह के शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों को दु:ख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।
बता दें कि राजकुमार सिंह जनपद के जाने-माने उद्यमी थे। आप एक अच्छे उद्यमी के साथ-साथ एक सामाजिक व्यक्ति भी थें।
जनपद के जरूरतमंदों की मदद के लिए आप सदैव तत्पर रहते थे। आप चेतगंज सहकारी समिति के प्रशासक एवं जिला सहकारी संघ के डायरेक्टर जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके थे।