वीरेंद्र गुप्ता मिर्जापुर 94 53 82 1310,
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री (उ.प्र.) के पिता के निधन पर जताया शोक*
मिर्जापुर आइडियल जनरलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति रिलीज कर बताया कि संगठन के पदाधिकारी ने अति आवश्यक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के पिताजी स्मृति शेष आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
समिति के अध्यक्ष प्रमोद देव पांडे ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा है कि उचित संस्कारों के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक कल्याण के कामों के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहते हुए देश सेवा में संलग्न हैं।
ईश्वर उन्हें धैर्य प्रदान करे।
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में मुख्यमंत्री ने अदम्य साहस व धैर्य का परिचय देते हुए प्रदेश के लोगों के कल्याण में डटे रहने का काम किया है।
दिवंगत आत्मा के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए समिति के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी प्रदेश सचिव राजकुमार पटेल , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संतोष तिवारी, मुंबई जिला अध्यक्ष किशोर सिंह व अन्य सदस्यों ने ईश्वर से मुख्यमंत्री व उनके शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।