31 मई की बीएड परीक्षा में 500 मीटर दायरे में बंद रहेंगे साइबर कैफे व फोटोस्टेट दुकानें

31 मई को आयोजित होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापको के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

मीरजापुर 25 मई 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 31 मई 2026 को आयोजित होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत ड्यूटी मजिस्ट्रेट व परीक्षा केन्द्र के केन्द्र व्यवस्थापको के साथ बैठक आहूत की गई। 17 परीक्षा केन्द्र यथा- ए०एस० जुबली इण्टर कालेज, रमईपट्टी, आदर्श इण्टर कालेज विसुन्दरपुर, आर्यकन्या पाठशाला इण्टर कालेज, गिरधर का चैराहा वासलीगंज, बी०एल० जे० इण्टर कालेज, मुकेरी बाजार, बसन्त इण्टर कालेज, नारघााट, जी०डी० बिनानी पी०जी० कालेज, ब्लाक-ए, भरूहना, जी०डी० बिनानी पी०जी० कालेज, ब्लाक-बी, भरूहना, राजकीय बालिका इण्टर कालेज कछवां बाजार, स्व० काशीराम राजकीय बालिका इण्टर कालेज नारघाट मुसफ्‌फरगंज, महेश भट्टाचार्या इण्टर कालेज अकोढ़ी, मिश्रीलाल इण्टर कालेज, मवैया गोपीगंज रोड,राजस्थान इण्टर कालेज, विद्या सागर मार्ग देवपुरखा, गाँधी विद्यालय इण्टर कालेज कछवां, श्री माता प्रसाद माता भीख इण्टर कालेज घण्टाघर, श्री शिव इण्टर कालेज, डंकीनगंज, सुन्दर मुन्दर जायसवाल नगरपालिका बालिका इण्टर कालेज, बाजीराव कटरा पर आयोजित परीक्षा को सकुल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी मजिस्ट्रेट व परीक्षा केन्द्र के केन्द्र व्यवस्थापको को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी परीक्षा केदो पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करते हुए समस्त मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्था के साथ पुलिस अधिकारी एवं सशस्त्र आरक्षी नियुक्त करना सुनिश्चित करें परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु परीक्षा के दिन परीक्षा केदो के आसपास 500 मीटर की परिधि में ध्वनि विस्तार यंत्रों का प्रयोग, फोटो स्टेट की दुकान, साइबर कैफे तथा पीसीओ की दुकानों को पूर्णतया बंद कराना सुनिश्चित करें जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो सके। उन्होंने कहा की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए परीक्षार्थियों की भीड़ ट्रेनों बसों से जनपद में आने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक रेलवे बस स्टेशन एवं अन्य वाहन स्टैंड पर सुरक्षा एवं ट्रैफिक नियंत्रण हेतु आवश्यक प्रबंध पूर्व से ही सुनिश्चित कर लें परीक्षा के दिन कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु यू0पी0-112 की गाड़ियों को परीक्षा केंद्र के आसपास तैनात करना सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को तैनात में मजिस्टेªट/केन्द्र प्रतिनधि के साथ दो-दो आम्र्स गार्ड तथा पुलिस स्कोर्ट की ड्यूटी परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व से लेकर शील्ड गोपनीय पैकेट को परीक्षा केंद्र पर सुरक्षित पहुंचाने/वापस लाने तक के लिए लगाना सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्साधिकारी आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था हेतु पर्याप्त तैयारी रखना सुनिश्चित करेंगे तथा परीक्षा केद्रो के आसपास एंबुलेंस एवं चिकित्सा टीमों की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए उसकी सूचना मोबाइल नंबर सहित संबंधित केंद्र व्यवस्थापक को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे जिससे किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में अल्प समय में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। प्रचार्य जीडी बिनानी पीजी कॉलेज/जिला नोडल समन्वयक्त अपने महाविद्यालय में 28 मई 2026 से कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए उसे 24 घंटे निरंतर क्रियाशील रखने के लिए उसमें अनवरत अधिकारियों कर्मचारियों की तनाती करेंगे कंट्रोल रूम में दूरभाष, फैक्स व इंटरनेट युक्त कंप्यूटर लगा होना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराएं। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि कोई अभ्यर्थी अपने साथ कोई सामान यथा बैग, मोबाइल कपड़ा आदि लेकर आता है तो उसे प्रवेश द्वार के पास ही रखवाए जाने के संबंध में व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि महिला परीक्षार्थियों की तलाशी खुले स्थान पर नहीं की जाएगी इस हेतु प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र पर्यवेक्षक द्वारा तलाशी स्थल पर टेंट आदि से अस्थाई कक्ष का निर्माण कराया जाएगा उसी के अंदर महिला परीक्षार्थियो की तलाशी का कार्य अधिकृत महिला द्वारा ही किया जाए। प्रभारी परीक्षा केंद्र ने बताया कि परीक्षा दो पालियो में आयोजित की जाएगी प्रथम पाली प्रातः 9ः00 से 12ः00 तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न 02 से शाम 5ः00 बजे तक होगी। उन्होंने कहा कि प्रथम पाली में परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व 8ः00 बजे से प्रवेश प्रारंभ होकर 9ः30 तक एवं द्वितीय पाली में 01ः00 से प्रवेश प्रारंभ होकर 2ः30 प्रवेश होगा इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह, चुनार राजेश वर्मा, लालगंज अजीत कुमार, अपर उप जिलाधिकारी अजीत कुमार, बंदोबस्त अधिकारी चकबन्दी अशोक त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम सहिति अन्य सम्बन्धित अधिकारी व केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहें।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें