समाचारएपेक्स ने हर दिन हर घर आयुर्वेद के अंतर्गत संगोष्ठी कर मनाया...

एपेक्स ने हर दिन हर घर आयुर्वेद के अंतर्गत संगोष्ठी कर मनाया विश्व आयुर्वेद दिवस*


एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मैडिसिन एंड हॉस्पिटल, चुनार प्रांगण मे आयुष मंत्रालय द्वारा घोषित आयुर्वेद का अमृतकाल के अंतर्गत प्राचीनतम विधा आयुर्वेद की महत्ता एवं उपियोगिता को आम जन मानस तक पाहुचाने के उद्देश्य से हर दिन हर घर आयुर्वेद मुहिम को सफल बनाने के उद्देश्य से दिनक 23 आक्टूबर को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. एके सोनकर की अध्यक्षता में शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एपेक्स के चेयरमैन डॉ एसके सिंह की उपस्थिति में मुख्य अतिथि कर्नल वीके बियाला, पूर्व निदेशक आयुर्वेद सेवाएँ उप्र प्रो आरडी त्रिपाठी, जैव सांख्यकीय के विद्वान प्रो टीबी सिंह, क्रिया शारीर के वैद्य सुशील दुबे द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। अपने वैद्यकीय व्याख्यानों द्वारा आमंत्रित विद्वानो ने प्राचीनकाल से आयुर्वेद विधा की उपलब्धियों का विस्तार से वर्णन करते हुए संगोष्ठी मे उपस्थित बीएएमएस छात्र-छात्राओं एवं फेकेल्टी का ज्ञान वर्धन किया एवं आयुर्वेद को प्रचलित कर पुनः वैश्विक पटल पर स्थापित कर एक नए आयाम प्राप्ति हेतु प्रेरित किया। संगोष्ठी का संयोजन ट्रस्ट इंस्टीट्यूट के डीन प्रो सुनील मिस्त्री निर्देशन पर प्रबन्धकों विनोद वर्मा, नवीन सिंह एवं हिमांशु त्रिपाठी के सहयोग से किया गया।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं