समाचारकानून व्यवस्था आखिर क्यों चरमरा गई है?-ललितेशपति त्रिपाठी

कानून व्यवस्था आखिर क्यों चरमरा गई है?-ललितेशपति त्रिपाठी

9453821310-पिछले एक महीने से मिर्जापुर में की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। शहर में तो हत्या, हत्या की कोशिश, लूट-पाट एवं अन्य अपराध बढ़े है। लेकिन मंगलवार को कांग्रेस विधायक सूश्री अदिती सिंह जी पर हुए जानलेवा हमले ने सूबे की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। भारतीय जनता पार्टी, यूपी में जंगलराज खत्म करने के नाम पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन अब इस सरकार में विधायक भी सुरक्षित नहीं हैं। ललितेशपति त्रिपाठी ने यह वक्तव्य एक प्रेस वार्ता में दिए।

ललितेशपति त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस की माननीय विधायक अदिती सिंह जी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में वोटिंग के लिए जा रही थीं। तभी उनपर जानलेवा हमला हुआ। यह हमला रायबरेली संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह के इशारे पर हुआ, क्योंकि उनके भाई के खिलाफ जिला पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव आया था। संभावित हार की बौखलाहट में एक जनप्रतिनिधी पर किए गए हमले की जितनी भी निंदा की जाए उतनी कम है।

ललिलेतशपति त्रिपाठी ने कहा कि आज मिर्जापुर में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का आगमन है, उन्हें जवाब देना होगा कि केंद्र और राज्य में उनकी सरकार में कानून व्यवस्था आखिर क्यों चरमरा गई है?

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं