कार में लदे 88.72 किग्रा अवैध गांजा के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार

84


*जनपद मीरजापुर ।*
*दिनांक – 22.04.2022*
*थाना हलिया पुलिस व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा कार में लदे 88.72 किग्रा अवैध गांजा के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार —*
पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में दिनांक 22.04.2022 को उ0नि0 अनिल कुमार सिंह थानाध्यक्ष हलिया मय हमराह देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म/चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन में मामूर थे कि मुखबिरी द्वारा बताया गया कि छोटका घुमान हनुमान मन्दिर ड्रमण्डगंज के पास से कार(टोयोटा)न0- CG 04 KY 4017 जिसमें मादक पदार्थ (गांजा) लदा है । उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष हलिया व स्वाट/सर्विलांस टीम प्रभारी मय हमराह छोटका घुमान हनुमान मन्दिर ड्रमण्डगंज के पास से सवार चार अभियुक्तों 1.विजयशंकर प्रजापति उर्फ हरी पुत्र राजबलि प्रजापति उर्फ बददू नि0 बिहसडा थाना- जिगना जिला मीरजापुर, 2.रमेश भुज पुत्र बुद्धू भुज नि0 बिहसडा थाना जिगना जिला मीरजापुर 3.शिवरतन बिन्द पुत्र छोटे लाल बिंद निवासी सेमरी विहसड़ा थाना विन्ध्याचल जि0 मीरजापुर 4.गौतम कुमार पुत्र छोटेलाल विन्द निवासी सेमरी विहसडा थाना विन्ध्याचल जिला मीरजापुर को हिरासत मे लिया गया । पुलिस टीम द्वारा वाहन संख्या CG 04 KY 4017 कार की तलासी से 88.72 किग्रा अवैध गांजा बरामदगी की गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना हलिया पर एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार चारो अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
 गिरफ्तार शुदाअभियुक्त नाम पता-
1.विजयशंकर प्रजापति उर्फ हरी पुत्र राजबलि प्रजापति उर्फ बददू निवासी बिहसडा थाना- जिगना जिला मीरजापुर,
2.रमेश भुज पुत्र बुद्धू भुज निवसी बिहसडा थाना जिगना जिला मीरजापुर
3.शिवरतन बिन्द पुत्र छोटे लाल बिंद निवासी सेमरी विहसड़ा थाना विन्ध्याचल जि0 मीरजापुर
4.गौतम कुमार पुत्र छोटेलाल विन्द निवासी सेमरी विहसडा थाना विन्ध्याचल जिला मीरजापुर
 बरामदशुदा माल का विवरण
1. 25 बंडल कुल वजनी 88 किग्रा 72 ग्राम गांजा नाजायज
2. वाहन संख्या CG- 04 -KY 4017 (TOYOTA ET105) सिल्वर कलर की कार
 गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाले अधि0/कर्म0गण का नाम–
1.थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह – थानाध्यक्ष हलिया
2.उ0नि0 रामनगीना यादव – चौकी प्रभारी मतवार
3.उ0नि0 श्री राजेश जी चौबे – प्रभारी स्वाट टीम
4.उ0नि0 विनोद यादव – एस0ओ0जी0 टीम मीरजापुर
5.हे0का0 बृजेश सिंह – सर्विलांस टीम
6.हे0का0 वीरेंद्र सरोज – स्वाट टीम मीरजापुर
7.हे0का0 राजेश यादव – स्वाट टीम मीरजापुर
8.हे0का0 राजासिंह राणा – स्वाट टीम मीरजापुर
9.का0 नितिन सिंह – साइबर सेल
10.का0 संदीप राय – स्वाट टीम मीरजापुर
11.का0 संजय वर्मा – स्वाट टीम मीरजापुर
12.का0 मनीष सिंह – एस0ओ0जी0 टीम मीरजापुर
13.का0 विनोद साहनी – थाना हलिया
14.का0 रिंकू यादव – थाना हलिया